देवरखा गांव में विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पति गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल
देवरखा गांव में विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पति गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के देवरखा निवासी सुनीता पत्नी राजभवन गौतम ने बीते गुरुवार को कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका अपने पीछे, पांच बच्चे छोड़ गई । मृतिका के पिता रामदीन गौतम ने थाने में तहरीर देकर बेटी के पति के प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर लेने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।। पिता का कहना है पति कि प्रताड़ना की वजह से बेटी आरती गौतम ने आत्महत्या की है । घटना के बाद से पति फरार चल रहा था आसपुर दूसरा थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने आरोपी को ढकवा फ्लाईओवर के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया दोपहर करीब 2 बजे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया उक्त जानकारी एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने पुलिस सोशल मीडिया सेल पर प्रेस नोट जारी करके उपलब्ध कराई है।
Comments
Post a Comment