तीन बेटियों संग महिला को घर से निकाला, पति समेत चार पर मार-पीट का आरोप

तीन बेटियों संग महिला को घर से निकाला, पति समेत चार पर मार-पीट का आरोप
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव निवासिनी कविता ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पति समेत चार लोगों पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के अनुसार बुधवार सुबह करीब 7 बजे उसके पति शीतला प्रसाद तथा सौतेले लड़के सचिन, सौरभ और शिवा ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी खुशी को भी पीट दिया गया। इसके बाद सभी लोगों ने महिला और उसकी बेटियों को घर से बाहर निकालकर मकान में ताला बंद कर दिया।महिला ने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं— खुशी (15 वर्ष), लक्ष्मी (10 वर्ष) और तृषा (3 वर्ष)। घर से निकाले जाने के बाद बच्चे भूख से परेशान होकर रो रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसे पहले से भी लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
मामले में पुलिस प्रार्थना पत्र लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज