रायपुर के पास तेज रफ्तार वाहन का कहर, युवक को मारी जोरदार टक्कर, सीएचसी में भर्ती

रायपुर के पास तेज रफ्तार वाहन का कहर, युवक को मारी जोरदार टक्कर, सीएचसी में भर्ती
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के चरैया गांव निवासी बद्री नारायण सिंह शुक्रवार सुबह पट्टी तहसील मुख्यालय से अपने घर लौट रहे थे। वह पृथ्वीगंज-रायपुर रोड पर रायपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बद्री नारायण सिंह सड़क पर गिरकर घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे की बताई जा रही है।सीएचसी के डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया कि घायल की हालत फिलहाल सामान्य है और चिकित्सकीय निगरानी में उपचार किया जा रहा है। वहीं टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज