तेज रफ्तार डंपर बना मौत का सामान, सड़क पर पलटा मोरंग लदा वाहन, चालक-खलासी फरार
तेज रफ्तार डंपर बना मौत का सामान, सड़क पर पलटा मोरंग लदा वाहन, चालक-खलासी फरार
पट्टी।पट्टी-राजाबाजार मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे मोरंग लदा एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर ज्यादा भीड़ नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर पट्टी की तरफ से राजाबाजार जा रहा था, तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और डंपर सड़क पर पलट गया।हादसे के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। डंपर पलटने से सड़क पर मोरंग फैल गई, जिससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को किसी तरह सुचारु कराया।
ग्रामीणों और राहगीरों का कहना है कि क्षेत्र में ओवरलोड और तेज रफ्तार डंपरों का संचालन लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी लापरवाही के चलते आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस पर गंभीर नहीं दिख रहा है।रविवार दोपहर करीब 2 बजे समाजसेवी प्रदीप पांडे ने बताया कि डंपर शनिवार से ही सड़क पर पलटा पड़ा है, लेकिन अब तक उसे हटाया नहीं गया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहेगी।
इस संबंध में विजय कुमार यादव ने बताया कि हाइड्रा मंगवाया गया है और जल्द ही पलटे डंपर को हटवा दिया
Comments
Post a Comment