तेरहमील नहर पर तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में युवक गंभीर घायल
तेरहमील नहर पर तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में युवक गंभीर घायल
प्रतापगढ़। पट्टी क्षेत्र के तेरहमील नहर के पास मंगलवार की शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।जानकारी के अनुसार पारा गांव निवासी आकाश वर्मा पुत्र फूलचंद मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे 13 मिल बाजार से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह तेरहमील नहर के पास पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आकाश सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आ गईं।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सीएचसी पट्टी पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने हेड इंजरी की आशंका जताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। घायल युवक को शाम करीब 6:30 बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाना बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Comments
Post a Comment