जामताली श्री केदार पैलेस में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का किया गया भव्य आयोजन ,भागवत कथा का रसपान कर भक्ति रस वर्ष में गोता लगा कर धन्य हो रहे भक्तगण ,मनोहरी भागवत कथा भक्ति रस वर्षा से भक्तिमय हुआ जामताली क्षेत्र,
जामताली श्री केदार पैलेस में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का किया गया भव्य आयोजन ,
भागवत कथा का रसपान कर भक्ति रस वर्ष में गोता लगा कर धन्य हो रहे भक्तगण ,
मनोहरी भागवत कथा भक्ति रस वर्षा से भक्तिमय हुआ जामताली क्षेत्र,
रानीगंज तहसील क्षेत्र के जामताली स्थित श्री केदार पैलेस मे गौरी शंकर तिवारी कमला शंकर तिवारी अशोक कुमार तिवारी के सौजन्य से आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथावाचक अतुल जी महाराज ने श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह की मनोहारी कथा सुनाते हुए बड़े ही मार्मिक ढंग से बताया कि रुक्मणी विवाह प्रसंग भक्ति और प्रेम की परम अभिव्यक्ति है। जिसमें श्री कृष्ण भगवान ने संसार को यह संदेश दिया कि सच्चा प्रेम सदैव विजय प्राप्त करता है। रुक्मणी और श्री कृष्ण के विवाह की मनोहरी कथा सुनकर भक्तगण भक्ति रस वर्षा में गोता लगाकर धन्य हो उठे। इस दौरान मंगल गीत आतिशबाजी से जामताली क्षेत्र गूंज उठा।अतुल जी महाराज ने कथा के माध्यम से बताया कि भागवत कथा का एक-एक शब्द अमृत के समान है जो इसका रसपान करता है उसका जीवन सफल हो जाता है। मनोहरी कथा सुनकर भक्तगण भक्ति रस वर्षा में गोता लगाकर धन्य हो उठे।
इस दौरान मुख्य अजमान गौरी शंकर तिवारी ने समाजसेवियों बुद्धिजीवियों विशिष्टजनों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम प्रतीक चिन्ह भेदकर सम्मानित किया । और भागवत कथा में पधारे भक्तों के प्रति बहुत-बहुत आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अभय कुमार ओझा उर्फ धीरज ओझा, पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा, मुख्य यजमान गौरी शंकर तिवारी, कमला शंकर तिवारी, अशोक कुमार तिवारी, शिव शंकर तिवारी, सावित्री देवी, सुशीला देवी, प्रेम शंकर तिवारी, श्याम शंकर तिवारी, अशोक कुमार तिवारी, मार्कंडेय तिवारी, अमित कुमार तिवारी, सुशील कुमार तिवारी, राजेश्वर प्रसाद दुबे आजाद, दिनेश दुबे, के के तिवारी, प्रधान कमलेश दुबे, प्रधान प्रमोद दुबे, सभाजीत मिश्र, राकेश दत्त मिश्र, राधा कृष्ण मिश्र, महेश मिश्र, दिलीप मोदनवाल अर्पित,नैतिक नर नारी क्षेत्रीय जन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment