पुरानी रंजिश में महिला पर ईंट से हमला, नाक और हाथ में गंभीर चोट
पुरानी रंजिश में महिला पर ईंट से हमला, नाक और हाथ में गंभीर चोट
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बीरपुर खुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला पर ईंट से हमला कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।गांव निवासी रोशनी चौरसिया ने शनिवार की दोपहर पट्टी पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे परिवार की एक महिला उनके दरवाजे पर पहुंची और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगी। विरोध करने पर आरोपी महिला ने ईंट उठाकर हमला कर दिया। पहली ईंट पीड़िता की नाक में लगी जिससे खून बहने लगा। इसके बाद दोबारा किए गए हमले में हाथ में गंभीर चोट आई।पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी महिला जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गई।
मामले में पट्टी कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment