महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित शौर्य यात्रा में लोगों में दिखा उत्साह, लगा जयकारा,पूर्व मंत्री के साथ पट्टी क्षेत्र के प्रमुख व अन्य लोग हुए शामिल,
महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित शौर्य यात्रा में लोगों में दिखा उत्साह, लगा जयकारा,
पूर्व मंत्री के साथ पट्टी क्षेत्र के प्रमुख व अन्य लोग हुए शामिल,
पट्टी।महाराणा प्रताप की जयंती पर शनिवार को पट्टी नगर के ढकवा मोड चौराहे से विशाल शौर्य यात्रा का आयोजन पूर्व मंत्री मोती सिंह एवं ब्लाक प्रमुख मंगरौरा राजीव प्रताप सिंह नंदन के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान इस यात्रा में लोग जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। आगे आगे चल रहे डीजे से बजने वाले गीत के उद्घोष के साथ यह यात्रा सिबिल लाइन होते हुए पूरे नगर भ्रमण के पश्चात यह यात्रा पट्टी ब्लॉक में पहुंची। यात्रा में शामिल लोग सिर पर साफा एवं हाथ में तलवार लेकर महाराणा प्रताप की जय का उद्घोष करते हुए चल रहे थे।
जहां पर लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पूर्व मंत्री सहित अन्य ने माला पहनाई।
बाद में वहां पर पूर्व मंत्री मोती सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए हिन्दू हृदय सम्राट महाराणा प्रताप के बलिदान और उनके स्वाभिमान की चर्चा की। इसी के साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर भी प्रसन्नता जताई और कहा कि महाराणा प्रताप ने जो सपना देखा था, वह अब साकार हुआ है।
गोले पटाखे के बीच उद्घोष करते हुए शौर्य यात्रा में शामिल उत्साही लोग नारा लगाने लगे। बाद में यहां पर कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें प्रमुख सुशील सिंह, कमला कांत यादव, पूर्व प्रमुख देवेन्द्र नाथ पाण्डेय, बुदुल सिंह, अमित जायसवाल, प्रशांत सिंह, डॉ राकेश सिंह, सक्षम सिंह योगी, राजेश पाण्डेय, राम उजागिर सिंह, हर्षसिंह, पूर्व। जिला पंचायत सदस्य पंकज सिंह राजू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल रहे।
Comments
Post a Comment