भीषण गर्मी में बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल, चार दिन से चरमराई आपूर्ति

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल, चार दिन से चरमराई आपूर्ति
पट्टी। भीषण गर्मी के बीच पट्टी क्षेत्र के सरस्तपुर, कुंदनपुर, तिवारीपुर, नारंगपुर, सपछाप, सराय महेश, उडैयाडीह और महोखरी समेत कई गांवों में लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले चार दिनों से दिन और रात मिलाकर मुश्किल से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। जो थोड़ी बहुत सप्लाई आती भी है, उसमें हर 10 से 15 मिनट पर बिजली ट्रिप हो जा रही है। लगातार बाधित आपूर्ति के कारण लोगों को उमस और गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। रात भर बिजली की आवाजाही के चलते लोगों की नींद तक पूरी नहीं हो पा रही है। गर्मी से परेशान लोग देर रात तक घरों के बाहर और छतों पर समय बिताने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मेन सप्लाई बंद होने की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। लगातार हो रही अघोषित कटौती से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज