पट्टी सीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी, अधीक्षक गायब… महिला डॉक्टर के कमरे पर लटका ताला
पट्टी सीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी, अधीक्षक गायब… महिला डॉक्टर के कमरे पर लटका ताला
पट्टी। सरकार जहां ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं पट्टी स्थित सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हकीकत गुरुवार को पूरी तरह उजागर हो गई। सुबह करीब 11:50 बजे अस्पताल अधीक्षक की कुर्सी खाली मिली और वह अपने कक्ष से नदारद रहे। दूसरी तरफ महिला चिकित्सक डॉ. श्रद्धा पाल के कमरे में ताला लटकता मिला।अस्पताल पहुंचे मरीज और तीमारदार डॉक्टरों का इंतजार करते रहे, लेकिन जिम्मेदारों की गैरमौजूदगी से लोगों में भारी नाराजगी दिखी। सबसे ज्यादा दिक्कत महिला मरीजों को उठानी पड़ी, जिन्हें महिला चिकित्सक के न मिलने से निराश होकर वापस लौटना पड़ा।स्थानीय लोगों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अक्सर डॉक्टर समय से नहीं बैठते, जिससे दूर-दराज गांवों से आने वाले मरीजों को इलाज के लिए घंटों भटकना पड़ता है। मरीजों ने कहा कि सरकारी अस्पताल में अगर यही हाल रहा तो गरीब मरीज आखिर कहां जाएंगे।लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर लापरवाह कर्मचारियों और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर पूरे दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
Comments
Post a Comment