कठार गांव में कुनबे को आधी रात आई हमलावरो नेअसलहे के बलपर बंधक बनाने का आरोप

कठार गांव में कुनबे को आधी रात आई हमलावरो नेअसलहे के बलपर बंधक बनाने का आरोप
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कठार गांव में कुनबे को असलहे के बल बंधक बनाने के आरोपों की शिकायत पुलिस करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। 
गांव निवासी दीपा सिंह पत्नी अजय सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार की रात लगभग 12:30 बजे के आसपास वह अपने परिवार के साथ घर के भीतर सो रही थी। उसके पति व जेठ अपनी स्वयं की गाड़ी चलाते हैं दोनों लोग गाड़ी लेकर बुकिंग में बारात गए थे। इस दौरान गांव के ही चार लोग पूर्व नियोजित योजना के तहत लाठी डंडा व असलहे से लैस होकर उसके घर पर चढ़ आए और गाली गलौज करते हुए घर पर मौजूद सास, जेठानी देवरानी व बच्चों को बाहर बरामदे में जबरन घेर कर बैठा लिया। सभी लोगों को बंधक बनाते हुए किसी को फोन तक का उपयोग नहीं करने दिया आरोप है कि इस दौरान उक्त आरोपियों ने अश्लीलता करते हुए पूरे परिवार को जान से मार देने, पति व जेठ को मुकदमे में फंसा देने की धमकियां दी। डरी-सहमीं महिलाएं पतियों के वापस आने पर मामले की शिकायत शुक्रवार की दोपहर 1 बजे कोतवाली पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया की पुराने विवाद का मामला है। प्रार्थना पत्र मिला है। बंधक बनाने जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। मामले की जांच कराई जा रही है। सत्यता पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज