तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे दो लोगों को मारी टक्कर, हालत गंभीर,गड़ौरी गांव के पास हुआ हादसा, गंभीर हालत में दोनों घायल जिला अस्पताल रेफर,
तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे दो लोगों को मारी टक्कर, हालत गंभीर,
गड़ौरी गांव के पास हुआ हादसा, गंभीर हालत में दोनों घायल जिला अस्पताल रेफर,
पट्टी कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक का कहर देखने को मिला। सड़क पार कर रहे दो लोगों को अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उसरौली गांव निवासी रघुनंदन और पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बहुता गांव निवासी अच्छे लाल सरोज किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गड़ौरी गांव गए हुए थे। कार्यक्रम से लौटते समय दोनों सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही दोनों कई फीट दूर जा गिरे और सड़क पर तड़पने लगे। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
Comments
Post a Comment