शोपीस बना हेल्थ एटीएम, मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
शोपीस बना हेल्थ एटीएम, मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
पट्टी। सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाखों रुपये की लागत से लगाया गया हेल्थ एटीएम मरीजों के लिए शोपीस बनकर रह गया है। अस्पताल परिसर में लगा हेल्थ एटीएम लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है, जिसके चलते मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय लोगों शुभम तिवारी, शंभू नाथ चौरसिया, आलोक तिवारी, जय सिंह यादव और दुर्गेश सिंह का कहना है कि जब से हेल्थ एटीएम लगाया गया है, तभी से यह अधिकतर समय बंद पड़ा रहता है। जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का आरोप है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सिर्फ दिखावा बनकर रह गई है।बताया जाता है कि हेल्थ एटीएम के माध्यम से मरीजों की कई प्रकार की जांचें आसानी से होनी थीं, जिससे लोगों को बाहर जांच कराने की जरूरत न पड़े। लेकिन मशीन खराब होने के कारण मरीजों को निजी पैथोलॉजी और अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।अस्पताल पहुंचे मरीजों और तीमारदारों में इसे लेकर नाराजगी देखी गई। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से हेल्थ एटीएम को जल्द ठीक कराने और नियमित संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राम प्रताप भारती ने बताया कि मशीन खराब होने की सूचना संबंधित कंपनी को दे दी गई है। जल्द ही हेल्थ एटीएम चालू करा दिया जाएगा।
Comments
Post a Comment