सरकारी जमीन के रास्ते पर कब्जे का आरोप, वृद्धों ने पुलिस से लगाई गुहार
सरकारी जमीन के रास्ते पर कब्जे का आरोप, वृद्धों ने पुलिस से लगाई गुहार
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के सदहा गांव में सरकारी जमीन से गुजरने वाले रास्ते को बंद किए जाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी रामबरन, रामचरण, रामजी और दिनेश ने संयुक्त रूप से पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पड़ोसियों पर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है।
पीड़ितों के अनुसार उनके घर आने-जाने का एकमात्र रास्ता गांव सभा की नवीन परती भूमि से होकर गुजरता है। आरोप है कि पड़ोसी दबंगई के बल पर उक्त रास्ते को बंद कर दिए हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।शुक्रवार दोपहर जब पीड़ित रास्ता बंद किए जाने का विरोध करने पहुंचे, तो आरोपियों ने लाठी-डंडा लेकर उन्हें दौड़ा लिया। वृद्धों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।मामले में पीड़ित पक्ष ने शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा बंद रास्ते को खुलवाए जाने की मांग की है।
Comments
Post a Comment