सरकारी अस्पताल पट्टी के गेट पर जलभराव से मरीज परेशान
सरकारी अस्पताल पट्टी के गेट पर जलभराव से मरीज परेशान
पट्टी।सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी के मुख्य गेट पर हमेशा पानी भरा रहने से मरीजों और तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है।बरसात हो या सामान्य दिन, अस्पताल के प्रवेश द्वार पर जलभराव की समस्या लगातार बनी रहती है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग मरीजों, महिलाओं और छोटे बच्चों को होती है। कई बार मरीज फिसलकर गिरने से भी बचते नजर आते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर ऐसी अव्यवस्था स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से जल्द जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।
Comments
Post a Comment