ओवरटेक को लेकर बवाल: ट्रक चालकों में मारपीट, जान से मारने की धमकी

ओवरटेक को लेकर बवाल: ट्रक चालकों में मारपीट, जान से मारने की धमकी
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में ओवरटेक को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। ट्रक चालक के साथ गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित सुनील कुमार यादव, निवासी ग्राम बड़गांव थाना चांदा जनपद सुलतानपुर, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 मई 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे वह अपने ट्रक से बनारस की ओर जा रहा था। जौनपुर नेशनल हाईवे मोड़ के पास एक ट्रक चालक ने अचानक ओवरटेक कर उसकी गाड़ी के आगे ट्रक खड़ा कर दिया।आरोप है कि चालक नीचे उतरकर गाली-गलौज करने लगा और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे सोनू यादव, मुन्ना यादव, रामचंद्र यादव और राजा राम यादव समेत एक अज्ञात व्यक्ति ने भी मिलकर पीड़ित पर हमला कर दिया।स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।मामले में थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि पीड़ित के प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी सोनू यादव, मुन्ना यादव, रामचंद्र यादव, राजा राम यादव व एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज