फाइलेरिया उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य: अमरगढ़ CHC के 11 स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित
फाइलेरिया उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य: अमरगढ़ CHC के 11 स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित
पट्टी।आसपुर देवसरा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सराहा गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ए. एन. प्रसाद ने अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 11 स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। सम्मानित होने वालों में बीसीपीएम सुमित सिंह, आरबीएसके सुशील तिवारी, एएनएम अंजली यादव, लकी सिंह, सीएचओ रोशनी कपूर, प्रिया यादव, आशा सरिता पांडे, विनीत मिश्रा, उर्मिला रजक, शांति देवी और रेखा देवी शामिल रहे।कार्यक्रम मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे आयोजित हुआ, जिसमें सभी चयनित कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ के अधीक्षक हरिश्चंद्र ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए इन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment