टैक्सी चालक की बेटी अंजली ने नीट-यूजी 2026 में हासिल की शानदार सफलता, गंधियावा का बढ़ाया मान
टैक्सी चालक की बेटी अंजली ने नीट-यूजी 2026 में हासिल की शानदार सफलता, गंधियावा का बढ़ाया मान
पट्टी। तहसील के गधियावां गांव की अंजली पटेल ने नीट (यूजी)-2026 परीक्षा में 720 में से 560 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
अंजली के पिता शिव शंकर मुंबई में टैक्सी चालक हैं। सीमित आय के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की शिक्षा में कभी कोई कमी नहीं आने दी। वहीं उनकी माता सुनीता गृहिणी हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में परिवार को संभालते हुए बेटी को हमेशा आगे बढ़ने का हौसला दिया। आर्थिक अभावों के बावजूद अंजली ने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया।कठिन परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया।
अंजली ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महादेव इंटरमीडिएट कॉलेज, से प्राप्त की तथा इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई वहीं पूरी की। इसके बाद बेहतर तैयारी के उद्देश्य से वह कानपुर चली गई।
अंजली का कहना है कि उन्होंने हमेशा यह विश्वास रखा कि गरीबी संसाधनों की कमी ला सकती है, लेकिन यदि इरादे मजबूत हों तो मंजिल जरूर मिलती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत को दिया।
अंजली की सफलता पर जिला योजना समिति के सदस्य एवं भाजपा के जिलामंत्री रामचरित्र वर्मा,
पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र नाथ पांडेय,ग्राम प्रधान प्रदीप पांडेय, रामस्लोक पांडे,तीर्थराज वर्मा राम प्यारेवर्मा, राम आसरे वर्मा,मुन्ना पटेल, अमरजीत पटेल,दीपक पटेल, शिक्षक शिवकुमार वर्मा, बैजनाथ वर्मा, सहित क्षेत्र के अनेक ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Comments
Post a Comment