Posts

Showing posts from July, 2026

प्रतापगढ़ में दहेज के लिए दरिंदगी: विवाहिता को पीटा, ,डेढ़ साल से मासूम बेटी से दूर रखा और जान से मारने की धमकी,

Image
प्रतापगढ़ में दहेज के लिए दरिंदगी: विवाहिता को पीटा, , डेढ़ साल से मासूम बेटी से दूर रखा और जान से मारने की धमकी, पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव की रहने वाली स्मिता चौरसिया ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने और अपनी ही मासूम बेटी से दूर रखने का गंभीर आरोप लगाया है।  स्मिता की शादी 18/04/2018 को हिंदू रीति-रिवाज से ग्राम रामपुर वेला (थाना पट्टी) निवासी पवन कुमार चौरसिया (पुत्र शेरबहादुर चौरसिया) के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति पवन, जेठ (विजय, प्रदीप, रामप्रताप) और देवर कृष्ण कुमार द्वारा 1 लाख रुपये और एक सोने की चेन दहेज में लाने का दबाव बनाया जाने लगा।  पति-पत्नी के रिश्ते से 28/03/2021 को पुत्री अक्षिता चौरसिया का जन्म हुआ। आरोप है कि 11/04/2025 को ससुराल वालों ने विवाहिता को बुरी तरह पीटा, उसकी मासूम पुत्री को छीन लिया और घर से भगा दिया।  जब 29/07/2026 को पीड़िता ने अपनी बेटी के बारे में जानकारी लेनी चाही, तो जेठ विजय कुमार ने धमकी दी कि जब तक दहेज लेकर नहीं आओगी, तब तक कुछ नहीं बत...

नशेड़ी बेटे से परेशान मां परिवार संग पहुंची थाने, दी तहरीर

Image
नशेड़ी बेटे से परेशान मां परिवार संग पहुंची थाने, दी तहरीर पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के पूरेधना गांव निवासी मीरा देवी पत्नी संतलाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसका बड़ा बेटा नशे का आदी है। वह अक्सर नशे की हालत में घर पहुंचकर मां, छोटी बहू और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गालीगलौज और मारपीट करता है। इससे पूरा परिवार परेशान है।महिला के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उसका बेटा शराब के नशे में घर पहुंचा। आरोप है कि वह लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी लेकर परिवार के लोगों को जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। किसी तरह परिवार के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई।घटना के बाद मीरा देवी परिवार के साथ दोपहर करीब 2:30 बजे पट्टी कोतवाली पहुंची और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नहर पटरी की सड़क गड्ढों में तब्दील, कुंदनपुर से सलाहपुर तक राहगीर परेशान

Image
नहर पटरी की सड़क गड्ढों में तब्दील, कुंदनपुर से सलाहपुर तक राहगीर परेशान प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी तहसील क्षेत्र से होकर गुजर रही शारदा सहायक खंड-36 की नहर पटरी की सड़क कुंदनपुर से सलाहपुर तक पूरी तरह जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग गड्ढों में फंसकर चोटिल भी हो चुके हैं।ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शासन-प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।शुक्रवार को सरसतपुर गांव के रामखेलावन, सुनील कुमार, उर्मिला देवी, मनीषा देवी और सूर्यभान सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क का शीघ्र दुरुस्तीकरण कराए जाने की मांग की। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ओपी चौरसिया ने बताया कि ...

बांस-बल्ली के सहारे दौड़ रही बिजली की केबल, हादसे की आशंका

Image
बांस-बल्ली के सहारे दौड़ रही बिजली की केबल, हादसे की आशंका प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी तहसील क्षेत्र के सरसतपुर गांव में बिजली व्यवस्था की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। गांव में विद्युत केबल बांस-बल्ली के सहारे खींची गई है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। जमीन से महज करीब 10 फीट की ऊंचाई पर केबल लटकने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि नीचे लटक रही केबल के कारण राहगीरों और बच्चों के साथ-साथ कृषि कार्य करने वाले किसानों को भी खतरा बना रहता है। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से विद्युत पोल लगवाकर स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।गांव के मनोज कुमार, पप्पू, मिट्ठू, महेंद्र, संतराम, हीरालाल और कन्हैया लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने जल्द से जल्द विद्युत पोल लगवाकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।इस संबंध में प्रधान पुत्र शुभम मिश्रा ने बताया कि मामले से संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गांव में विद्युत पोल लगवाकर केबल को सुरक्षित तरीक...

शादी के तीन माह बाद विवाहिता की मौत, जहर खिलाने का आरोप,दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ना का आरोप, पति समेत चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Image
शादी के तीन माह बाद विवाहिता की मौत, जहर खिलाने का आरोप, दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ना का आरोप, पति समेत चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट पट्टी। शादी के महज तीन माह बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहर खिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों ने गुरुवार को जौनपुर में गोमती नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।जौनपुर जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी कमलेश कुमार वर्मा की बेटी काजल उर्फ रानी की शादी आठ मई 2026 को आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गधियावां गांव निवासी निखिल कुमार पुत्र रामकुमार के साथ हुई थी। पिता के मुताबिक शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दोपहिया वाहन और एक लाख रुपये अत...

पशु बांधने को लेकर विवाद, युवक समेत तीन को पीटा,पड़ोसियों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Image
पशु बांधने को लेकर विवाद, युवक समेत तीन को पीटा, पड़ोसियों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के छतौना गांव में आबादी की जमीन पर पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोसियों ने युवक और उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।गांव निवासी रामप्रभात निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी अनुराग निषाद, अंकित निषाद, सौरभ निषाद, भुईधन निषाद और सूरज निषाद जबरन घंटा गाड़कर आबादी की जमीन में जानवर बांधने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद लात-घूंसों और डंडे से रामप्रभात की पिटाई कर दी।शोर सुनकर उसे बचाने पहुंचे भतीजे सुभाष निषाद और बेटी सोनम निषाद के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि आरोपियों ने सभी को जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित की तहरीर पर आसपुर देवसरा पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि मामले मुकदमा ...

पुराने विवाद में युवक को रोककर पीटा, जान से मारने की धमकी,राहगीरों को देखकर आरोपी साथियों संग भागे, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Image
पुराने विवाद में युवक को रोककर पीटा, जान से मारने की धमकी, राहगीरों को देखकर आरोपी साथियों संग भागे, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के धरौली गांव में पुराने विवाद को लेकर एक युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया गया। राहगीरों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भांटीखुर्द वार्ड निवासी अवधेश कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका परिवार धरौली गांव में रहता है। 28 जुलाई की शाम करीब आठ बजे उनका पुत्र दूध देने के लिए सुभाष डेयरी दाऊदपुर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में धरौली गांव निवासी मोहन उर्फ दीपक मिश्रा ने अपने साथियों के साथ उसे रोक लिया। पुरानी बात को लेकर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए युवक को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट में युवक को काफी चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित के पिता ...

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारतेलियानी पुलिया के पास से पकड़ा गया, काशीपुर गांव का रहने वाला है आरोपी

Image
दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार तेलियानी पुलिया के पास से पकड़ा गया, काशीपुर गांव का रहने वाला है आरोपी पट्टी। दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को आसपुर देवसरा पुलिस ने गुरुवार को तेलियानी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्धों और वांछित आरोपियों की तलाश कर रही थी।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी तेलियानी पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पर उपनिरीक्षक संजय कुमार ने हमराही सिपाही कैलाश यादव और प्रवेश चौहान के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रम चौहान (24) पुत्र वीरेंद्र प्रताप च...

मां ने डांटकर छीना मोबाइल तो घर छोड़कर चला गया किशोर,सिम निकालकर तोड़ दिया था, तीन दिन से लापता बेटे की तलाश में भटक रही मां; पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की

Image
मां ने डांटकर छीना मोबाइल तो घर छोड़कर चला गया किशोर,सिम निकालकर तोड़ दिया था, तीन दिन से लापता बेटे की तलाश में भटक रही मां; पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज  सिम निकालकर तोड़ दिया था, तीन दिन से लापता बेटे की तलाश में भटक रही मां; पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की पट्टी। मां की डांट और मोबाइल छीनकर सिम तोड़ने से नाराज किशोर घर छोड़कर लापता हो गया। तीन दिन तक रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परेशान मां ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सारडीह गांव निवासी आरती धुरिया पत्नी लालजी धुरिया ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि तीन दिन पहले उन्होंने अपने बेटे को किसी बात पर डांट दिया था। इसके बाद उसका मोबाइल छीन लिया और उसमें लगी सिम निकालकर तोड़ दी।बताया कि मां की डांट और मोबाइल छीनने से नाराज किशोर उसी रात बिना सिम वाला मोबाइल, कपड़े और अन्य सामान लेकर घर से निकल गया। देर रात तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इ...

नहर में पुलिया के बीच फंसा मिला लापता दिव्यांग का शव, मचा हड़कंप,25 जुलाई से था लापता, परिजनों ने कंधई थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी

Image
नहर में पुलिया के बीच फंसा मिला लापता दिव्यांग का शव, मचा हड़कंप, 25 जुलाई से था लापता, परिजनों ने कंधई थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी, पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव के समीप शारदा सहायक खंड-36 नहर में बृहस्पतिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर पुलिया के बीच फंसे एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। शव दिखाई देते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। आस-पास के लोगों से पहचान कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कंधई थाना क्षेत्र के अस्थरा गांव निवासी रामू पटेल के रूप में की। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेज दिया। रामू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई ओम प्रकाश और छोटे भाई राजीव हैं। बताया गया कि रामू दिव्यांग था, जिसके कारण उसकी शाद...

गधियावा गांव में शादी के 3 माह के अंदर ही विवाहिता की जहर से मौत पिता ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

Image
गधियावा गांव में शादी के 3 माह के अंदर ही विवाहिता की जहर से मौत पिता ने दहेज हत्या का लगाया आरोप  पट्टी। शादी के महज तीन माह के अंदर ही विवाहिता की जहर खाने से प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने दहेज कम होने के चलते ससुराली जनों पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। जौनपुर जनपद के महाराजगंज थाना अंतर्गत बनकट नगईपुर गांव निवासी कमलेश वर्मा ने आसपुर देवसरा थाने पर प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी काजल उर्फ रानी की शादी बीते 8 मई 2026 को आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गधियावा गांव निवासी निखिल पटेल पुत्र रामकुमार के साथ की थी। शादी में दहेज कम देने की बात को लेकर विवाहिता को पति सास ननद आदि प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका के पिता का आरोप है कि उसे मंगलवार की शाम 5 बजे सूचना मिली कि उसकी बेटी ने जहर खा लिया है। वह खोजते खोजते जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ पहुंचा तो वहां उसकी हालत खराब थी। उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। प्रयागराज के स्वरूप रानी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कमलेश का आरोप है कि उसकी बेटी ने मरने से पहले बता...

रानीपुर गांव में विधवा बेसहारा महिला को नहीं मिला आवास, जर्जर मकान में रहने को मजबूर

Image
रानीपुर गांव में विधवा बेसहारा महिला को नहीं मिला आवास, जर्जर मकान में रहने को मजबूर पट्टी। तहसील क्षेत्र के रानीपुर गांव में आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से 60 वर्षीय विधवा महिला जर्जर कच्चे मकान के सहारे जीवन गुजारने को मजबूर है। बारिश के मौसम में मकान की जर्जर दीवारें महिला के लिए खतरा बनी हुई हैं। दीवार गिरने पर हादसे की आशंका बनी हुई है। रानीपुर गांव निवासी कर्मा देवी पत्नी स्वर्गीय छंगू शर्मा के पति की काफी पहले मृत्यु हो चुकी है। महिला के पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है। वह पुराने कच्चे मकान की दीवार के सहारे टीन शेड लगाकर और उसे प्लास्टिक से ढककर किसी तरह गुजर-बसर कर रही है।मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे कर्मा देवी ने बताया कि वह कई बार ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान से आवास उपलब्ध कराने की मांग कर चुकी हैं, लेकिन अब तक उसे आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। बारिश के मौसम में कच्चे मकान में सीलन बढ़ने से दीवारों के गिरने का खतरा बना हुआ है।महिला ने शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। शाम करीब 7:30 बजे बृजेश श्रीवास्तव न...

कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म, युवक पर रिपोर्ट दर्ज

Image
कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म, युवक पर रिपोर्ट दर्ज पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।तहरीर के अनुसार, दो दिन पहले छात्रा विद्यालय गई थी। आरोप है कि गांव का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और सुनसान स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।सीओ पट्टी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को बयान के लिए सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पट्टी नगर में जल्द लगेगी सरदार पटेल की प्रतिमा

Image
पट्टी नगर में जल्द लगेगी सरदार पटेल की प्रतिमा पट्टी। पट्टी नगर पंचायत क्षेत्र में जल्द ही लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह घोषणा पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान की।पूर्व मंत्री ने बताया कि रविवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित डेस्कटॉप वितरण कार्यक्रम के दौरान पटेल समाज के मुन्ना पटेल, दीपक वर्मा, अमरनाथ पटेल समेत समाज के कई बुद्धिजीवियों ने पट्टी नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग रखी थी। मांग पर विचार करने के बाद प्रतिमा स्थापित कराने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने बताया कि इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल को प्रतिमा लगाने के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थान निर्धारित होने के बाद प्रतिमा का ऑर्डर देकर उसे मंगाया जाएगा। जल्द ही प्रतिमा स्थापित कर उसका अनावरण कराया जाएगा। सावन में आज से शुरू होगा चौथा विशाल रुद्राभिषेक पट्टी। सावन मास के शुभारंभ के साथ ही पट्टी नगर में लगातार चौथे वर्ष विशाल रुद्राभिषेक का आयोजन शुरू होगा। 25 अ...

रानीपुर गांव में विधवा बेसहारा महिला को नहीं मिली आवास की सुविधा जर्जर मकान में रहने को मजबूर

Image
रानीपुर गांव में विधवा बेसहारा महिला को नहीं मिली आवास की सुविधा जर्जर मकान में रहने को मजबूर  प्रतापगढ़ जनपद के रानीपुर गांव निवासी कर्मा देवी 60 पत्नी स्वर्गीय छंगू शर्मा के पति की मृत्यु काफी पहले हो चुकी है। वह अपने पुराने कच्चे मकान के दीवार के सहारे टीम शेड लगाकर किसी तरह प्लास्टिक से ढक कर गुजर बसर कर रही है। मंगलवार की शाम 6:30 बजे पीड़ित महिला ने बताया कि उसने कई बार ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान से आवास के लिए कहा पर उसे आवास की सुविधा अद्यतन प्राप्त नहीं हो सकी। जिससे वह जान जोखिम में डालकर स्वा निर्मित आशियाने में रहने को मजबूर है। इस समय बारिश की सीजन चल रही है। कहीं सीलन से जर्जर पुराने कच्चे मकान की दीवार गिरी तो बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल शासन प्रशासन की उदासीनता से यह महिला जर्जर मकान में निवास करने को मजबूर है देखना यह होगा कि इस महिला को आवास की सुविधा उपलब्ध हो भी पाती है या नहीं। पीड़ित महिला ने शासन प्रशासन का ध्यान इस और आकृष्ट कराते हुए आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाने की मांग की है। इस संबंध में शाम करीब 7:30 बजे ...

नीट यूजी में सफलता पर छात्रा शुभी तिवारी का सम्मान, जनसत्ता दल जिलाध्यक्ष ने दी बधाई

Image
नीट यूजी में सफलता पर छात्रा शुभी तिवारी का सम्मान, जनसत्ता दल जिलाध्यक्ष ने दी बधाई पट्टी तहसील क्षेत्र के उड़ैयाडीह निवासी शुभी तिवारी के नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रा को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। दिनेश तिवारी ने कहा कि शुभी तिवारी की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से प्राप्त की गई यह उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।शुभी के पिता संजय तिवारी क्षेत्र में मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। बेटी की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर परिजनों और शुभचिंतकों ने शुभी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कपड़ा लेने निकली युवती लापता, अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज

Image
कपड़ा लेने निकली युवती लापता, अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पीथापुर गांव से कपड़ा लेने निकली 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी युवती का पता न चलने पर मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीथापुर गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी 18 वर्षीय बेटी कपड़ा लेने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।जांच के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि युवती एक मोबाइल नंबर पर किसी से लगातार बातचीत करती थी। इस आधार पर मां की तहरीर पर आसपुर देवसरा पुलिस ने मंगलवार को संबंधित मोबाइल नंबर धारक के विरुद्ध बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश के साथ-साथ मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की...

कपड़ा लेने निकली युवती लापता, अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज

Image
कपड़ा लेने निकली युवती लापता, अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पीथापुर गांव से कपड़ा लेने निकली 18 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी युवती का पता न चलने पर मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीथापुर गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी 18 वर्षीय बेटी कपड़ा लेने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।जांच के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि युवती एक मोबाइल नंबर पर किसी से लगातार बातचीत करती थी। इस आधार पर मां की तहरीर पर आसपुर देवसरा पुलिस ने मंगलवार को संबंधित मोबाइल नंबर धारक के विरुद्ध बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश के साथ-साथ मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की...

फॉर्म ऑनलाइन कराने निकली किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

Image
फॉर्म ऑनलाइन कराने निकली किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बिनैका गांव से फॉर्म ऑनलाइन कराने के लिए बाजार गई 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।बिनैका गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी करीब 17.5 वर्षीय बेटी रविवार दोपहर करीब 12 बजे फॉर्म ऑनलाइन कराने की बात कहकर घर से बाजार गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।महिला का आरोप है कि उसकी बेटी की एक युवक से फोन पर बातचीत होती थी, जिस पर परिवार ने पहले ही रोक-टोक लगा दी थी। आरोप है कि उक्त युवक आशीष उर्फ सिक्की बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने साथ भगा ले गया।परिजनों की तहरीर पर आसपुर देवसरा पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे आरोपी आशीष उर्फ सिक्की के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिय...

नल पर पानी भरने गई महिला से छेड़छाड़, आरोपी पर कार्रवाई की मांग

Image
नल पर पानी भरने गई महिला से छेड़छाड़, आरोपी पर कार्रवाई की मांग पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के दाऊद तकिया गांव में नल पर पानी भरने गई एक महिला से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता (35) ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का एक युवक काफी समय से उस पर बुरी नजर रखता है। आरोप है कि वह नल पर पानी भरने गई थी, तभी आरोपी वहां पहुंच गया और उसके साथ अशोभनीय हरकत करते हुए जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। महिला का कहना है कि शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।पीड़िता ने कोतवाली पट्टी में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पति से सुरक्षा की गुहार, बच्चों को वापस दिलाने की मांग

Image
पति से सुरक्षा की गुहार, बच्चों को वापस दिलाने की मांग पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के असुढ़ी गांव की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता ने दोनों बच्चों को वापस दिलाने तथा आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि पति ने उसके दोनों बच्चों को अपने पास रख लिया है। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ फिर मारपीट की गई और धमकी दी गई।पीड़िता का कहना है कि पति की प्रताड़ना से वह काफी परेशान है। उसने कोतवाली पट्टी में तहरीर देकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने, दोनों बच्चों को वापस दिलाने तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

शौच के लिए गई महिला से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी देवर पर मुकदमा दर्ज

Image
शौच के लिए गई महिला से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी देवर पर मुकदमा दर्ज पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव की एक महिला ने पड़ोसी देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 23 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह घर के बगल स्थित शौचालय के लिए गई थी। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी देवर ने उसका मुंह दबा दिया और उसे घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया।महिला के अनुसार घटना के बाद उसने फोन पर अपने पति को पूरी जानकारी दी। उसका पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता था। घर लौटने पर पति के साथ वह आसपुर देवसरा थाने पहुंची और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया ने मंगलवार दोपहर बताया कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्त...

धान की रोपाई के दौरान युवती पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल

Image
धान की रोपाई के दौरान युवती पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव में खेत में धान की रोपाई कर रही एक युवती पर कुछ लोगों द्वारा लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, कुंदनपुर गांव निवासी सपना सरोज (25) पुत्री कमलेश सरोज सोमवार शाम करीब 3:30 बजे खेत में धान की रोपाई कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस की कुछ महिलाएं लाठी-डंडा लेकर पहुंचीं और उसके साथ मारपीट करने लगीं। इसी बीच दो युवक भी मौके पर पहुंचे और युवती की पिटाई कर दी। मारपीट में सपना सरोज गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।इस संबंध में उपनिरीक्षक प्रशांत कटियार ने बताया कि घायल युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले में प्राप्त तहरीर और जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे ट्रैक पर मानसिक रूप से बीमार युवक का शव मिला, पोस्टमार्टम को भेजा गया

Image
रेलवे ट्रैक पर मानसिक रूप से बीमार युवक का शव मिला, पोस्टमार्टम को भेजा गया पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र में नीमा गोपालपुर हॉल्ट से करीब 700 मीटर पूर्व रेलवे ट्रैक पर सोमवार एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार राहगीरों ने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव, उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतक की पहचान इंद्र कुमार (32) पुत्र किशोरी लाल, निवासी ग्राम नीमा के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए।मृतक की पत्नी पूनम ने बताया कि इंद्र कुमार लंबे समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। रविवार रात करीब 12 बजे वह घर से निकले थे। काफी तलाश के बावजूद उनका पता नहीं चल सका। सोमवार को रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिलने की सूचना मिली।परिजनों के अनुसार इंद्र कुमार मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे...

गौ सम्मान अभियान की ज्ञापन रैली आज, अधिकाधिक सहभागिता की अपील

Image
गौ सम्मान अभियान की ज्ञापन रैली आज, अधिकाधिक सहभागिता की अपील प्रतापगढ़। गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को जनपद मुख्यालय पर ज्ञापन रैली निकाली जाएगी। आयोजकों ने जिले के सभी सनातनी हिंदू एवं गौ भक्तों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार रैली सोमवार सुबह 10 बजे लीला पैलेस, प्रतापगढ़ से शुरू होगी। इसके बाद रैली मीराभवन चौराहे से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगी, जहां गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान से संबंधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।अभियान के जिला प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि गौ सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए जिलेभर के गौ भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा।

रासायनिक खाद खाने से तीन वर्षीय मासूम की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Image
रासायनिक खाद खाने से तीन वर्षीय मासूम की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव में रासायनिक खाद खाने से तीन वर्षीय मासूम की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। रमईपुर नेवादा निवासी रियासत अली रविवार को खेत में रासायनिक खाद डालने गए थे। उनके साथ तीन वर्षीय पुत्र शोएब खान भी था। बताया जाता है कि रियासत अली ने बच्चे को खाद के बोरे के पास बैठाकर खेत में खाद डालने चले गए। इसी दौरान मासूम ने खेल-खेल में कई मुट्ठी रासायनिक खाद खा ली। कुछ देर बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उसे रविवार शाम करीब 5:30 बजे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

रखहा बाजार में कॉस्मेटिक दुकान से चोरी, रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार

Image
रखहा बाजार में कॉस्मेटिक दुकान से चोरी, रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के रखहा बाजार में एक कॉस्मेटिक दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो रविवार सुबह करीब 11 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।बीते शनिवार शाम एक युवक ग्राहक बनकर उत्सव सिंह की कॉस्मेटिक दुकान पर पहुंचा। मौका मिलते ही उसने दुकान के गल्ले से नकदी और मोबाइल फोन चुरा लिया। हालांकि दुकानदार की सतर्कता से उसकी करतूत पकड़ में आ गई। उत्सव सिंह ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और उसके कब्जे से चोरी की गई नकदी व मोबाइल फोन बरामद कर लिया।इसी दौरान दुकान पर लोगों की भीड़ जुट गई। हंगामे और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर कंधई पुलिस फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित हुए संतोष पांडे

Image
राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित हुए संतोष पांडे पट्टी। क्षेत्र के सदहा निवासी संतोष पांडेय पुत्र सत्य नारायण पांडेय 40 वर्ष को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय प्रशिक्षण महानिदेशालय भारत सरकार द्वारा ' नेशनल कौशलाचार्य पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली में स्थित राजकीय आईटीआई में एक कुशल प्रशिक्षण प्रदाता हैं।उन्हें कौशल विकास और तकनीकी प्रशिक्षण के क्षेत्र में उनके असाधारण तकनीकी ज्ञान के प्रसार और आद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप छात्रों को तैयार करने लिए किए गए योगदान के लिए (जिसमें महिलाओं का प्रशिक्षण भी शामिल है)भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार दिया गया है।जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

35 छात्र-छात्राओं को मिले निशुल्क डेस्कटॉप, रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने किया रक्तदान

Image
35 छात्र-छात्राओं को मिले निशुल्क डेस्कटॉप, रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने किया रक्तदान पट्टी। ब्लॉक सभागार पट्टी में रविवार को राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन के तत्वावधान में निशुल्क डेस्कटॉप वितरण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 35 छात्र-छात्राओं को निशुल्क डेस्कटॉप वितरित किए गए, जबकि रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह' ने छात्र-छात्राओं को डेस्कटॉप वितरित करते हुए कहा कि डिजिटल भारत के निर्माण में कंप्यूटर की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आज का दौर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का है और एआई सीखने के लिए कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक है। उन्होंने राजीव गांधी कंप्यूटर संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार सिंह 'पप्पू' ने कहा कि डिजिटल शिक्षा कंप्यूटर, इंटरनेट और आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा को अधिक सुलभ, प्रभावी और समय व स्थान की सीमाओं से मुक्त बनाती है। नगर ...

राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित हुए संतोष पांडे

Image
राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित हुए संतोष पांडे पट्टी। क्षेत्र के सदहा निवासी संतोष पांडेय पुत्र सत्य नारायण पांडेय 40 वर्ष को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय प्रशिक्षण महानिदेशालय भारत सरकार द्वारा ' नेशनल कौशलाचार्य पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली में स्थित राजकीय आईटीआई में एक कुशल प्रशिक्षण प्रदाता हैं।उन्हें कौशल विकास और तकनीकी प्रशिक्षण के क्षेत्र में उनके असाधारण तकनीकी ज्ञान के प्रसार और आद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप छात्रों को तैयार करने लिए किए गए योगदान के लिए (जिसमें महिलाओं का प्रशिक्षण भी शामिल है)भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार दिया गया है।जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

सर्पदंश की घटनाओं में इजाफा, दो मरीज सीएचसी में भर्ती

Image
सर्पदंश की घटनाओं में इजाफा, दो मरीज सीएचसी में भर्ती पट्टी। तहसील क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार रात करीब 9 बजे अलग-अलग गांवों में कई लोग सांप के काटने का शिकार हुए। इनमें दो लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। ढांढर गांव निवासी आदर्श पटेल (14) खेत के पास लकड़ियों के ढेर से लकड़ी निकाल रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे सांप ने उनके हाथ में काट लिया। वहीं रानीपुर निवासी शाहबाज खान (22) घर में पढ़ाई कर रहे थे, तभी किसी जहरीले जंतु ने उनके पैर में काट लिया। परिजनों ने दोनों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर निगरानी में रखा है। सीएचसी के इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि रविवार को सर्पदंश और जहरीले जंतुओं के काटने के कई मरीज अस्पताल पहुंचे। इनमें दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, जबकि अन्य का उपचार कर आवश्यक सलाह के साथ घर भेज दिया गया। चिकित्सकों ने बारिश के मौसम में खेतों, झाड़ियों और लकड़ि...

विवाद को लेकर युवक को पीटा शिकायत पुलिस से

Image
विवाद को लेकर युवक को पीटा शिकायत पुलिस से आसपुर देवसरा मेड़ काटने के विरोध पर युवक से मारपीट, पुलिस जांच में जुटीआसपुर देवसरा। थाना क्षेत्र के भाटी कला गांव में शनिवार की दोपहर खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। भाटी कला गांव निवासी अजय कुमार वर्मा के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे जब वह अपने खेत पर गया तो देखा कि पड़ोसी उसकी खेत की मेड़ काट रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए और उसे पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने इस मामले में स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत दी है। मामले में थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है, जांच के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी

21 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वारंटी गिरफ्तार,न्यायालय से जारी था गैर जमानती वारंट, घर के पास से पुलिस ने दबोचा,

Image
21 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय से जारी था गैर जमानती वारंट, घर के पास से पुलिस ने दबोचा, पट्टी। पुलिस ने शनिवार को 21 साल पुराने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक प्रशांत कटियार हमराही सोनू कुमार के साथ क्षेत्र में जांच और वांछित वारंटियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने सरवेन्द्र कुमार मौर्या पुत्र सत्यनारायण मौर्या निवासी मौर्य नगर, कस्बा पट्टी को उसके घर के पास से पकड़ लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 68/2005 में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ के न्यायालय से आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर ...

अर्धनिर्मित मॉडल स्कूल के पास से 1 किलो 145 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Image
अर्धनिर्मित मॉडल स्कूल के पास से 1 किलो 145 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत देनवा दुवौली स्थित अर्धनिर्मित देनवा मॉडल स्कूल के पास अवैध रूप से गांजा बेच रहे एक तस्कर को पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से कुल 1 किलो 145 ग्राम अवैध गांजा, 8 पुड़िया गांजा और बिक्री के 345 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 24 जुलाई 2026 की रात थाना पट्टी के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और वारंटी की तलाश में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक व्यक्ति झोले में अवैध गांजा लेकर घूम-घूम कर पुड़िया बनाकर बेचता है। वह देनवा मॉडल स्कूल के पास बैठकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने क्षेत्राधिकारी पट्टी, प्रदीप सिंह को मौके पर बुलाया। सीओ पट्टी की उपस्थिति में आरोपी की जामा तलाशी ली गई, जिसमें उसके बाएं हाथ के झोले से काली पन्नी में रखा अवैध गांजा 8 पुड़ियों सहित और पै...

चारपाई पर चढ़कर कोबरा ने मासूम को डसा, मौत,मां के बगल सो रहे तीन वर्षीय बच्चे की कलाई में सांप ने काटा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में थमी सांस,

Image
चारपाई पर चढ़कर कोबरा ने मासूम को डसा, मौत, मां के बगल सो रहे तीन वर्षीय बच्चे की कलाई में सांप ने काटा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में थमी सांस, पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के तीबीपुर गांव में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। मां के बगल चारपाई पर सो रहे तीन वर्षीय मासूम को कोबरा सांप ने डस लिया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।तीबीपुर गांव निवासी दिनेश कुमार पाल का तीन वर्षीय बेटा कार्तिक पाल शुक्रवार रात अपनी मां के बगल चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर घर में पहुंचा कोबरा सांप चारपाई पर चढ़ गया और मासूम के दाहिने हाथ की कलाई में डस लिया। कार्तिक के चीखने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुली तो उसके हाथ से खून बहता देख उनके होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन में कार्तिक को लेकर जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। मासूम की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।मासूम को डसने के बाद कोबरा सांप जमीन...

दो सफाई कर्मियों के विरुद्ध संक्रामक बीमारी फैलने समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज,विवाद पर व्यापारी के दरवाजे फेंका था कूड़ा

Image
दो सफाई कर्मियों के विरुद्ध संक्रामक बीमारी फैलने समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज, विवाद पर व्यापारी के दरवाजे फेंका था कूड़ा  आसपुर देवसरा। इलाके के सोनपुरा ढकवा बाजार निवासी व्यापारी राजीव कुमार जायसवाल ने नगर पंचायत ढखवा के सफाई कर्मचारी शुभम यादव निवासी हर्रई पट्टी, अरुण यादव निवासी जखनी कला थाना लंभुआ सुल्तानपुर के विरुद्ध दरवाजे पर कूड़ा फेंक कर संक्रामक बीमारी फैलाने तथा विरोध पर गाली गलौज, धमकी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। तहरीर में उन्होंने बताया है कि 24 जुलाई की सुबह दोनों सफाई कर्मी मेरे घर के सामने कूड़े से लदी गाड़ी को लेकर आए थे। तो मैंने कहा कि मेरे घर के सामने के कूड़े को भी लाद लो। जिस पर दोनों ने कहा कि कूड़ा नहीं उठाऊंगा जो करना है करो कह कर विवाद करने लगे। विरोध पर गाली गलौज देते हुए कूड़े की गाड़ी को पलट दिया। पिताजी निकले तो उन्हें भी गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घर के सामने पलटा हुआ कूड़ा बदबू कर रहा है। जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद सफाई कर्मियों के विरुद्ध संक्रामक बीमारी ...

न्यायालय के आदेश पर आसपुर देवसरा पुलिस ने आठ के विरुद्ध दलित उत्पीड़न की प्राथमिकी

Image
न्यायालय के आदेश पर  आसपुर देवसरा पुलिस ने आठ के विरुद्ध दलित उत्पीड़न की प्राथमिकी आसपुर देवसरा। इलाके के भीखमपुर निवासी प्रमिला देवी ने एससी एसटी कोर्ट के आदेश से गांव के आठ लोगों पर मारपीट, गाली गलौज व धमकी की प्राथमिकी आसपुर देवसरा थाने पर दर्ज कराया है। अदालत में वाद प्रस्तुत कर उन्होंने बताया कि 4 जून को गांव के उमेश, दिनेश, ओम प्रकाश, उमाशंकर, अंकित, कुसुम, उमेश यादव, संस्कार व शिव सभी निवासी प्रीतमपुर के लोगों द्वारा मेरे पुत्र लकी व परिवार के अमित कुमार दोनों को बकरी चरा कर घर लौटते समय रास्ते में जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारा पीटा। उलाहना देने जा रही थी तभी यादव बस्ती के सभी लोग आकर उसे भी मार पीटकर घायल कर दिए। अदालत के आदेश पर सभी आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, बलवा, एससी एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।संवाद

न्यायालय के आदेश पर आसपुर देवसरा पुलिस ने आठ के विरुद्ध दलित उत्पीड़न की प्राथमिकी

Image
न्यायालय के आदेश पर  आसपुर देवसरा पुलिस ने आठ के विरुद्ध दलित उत्पीड़न की प्राथमिकी आसपुर देवसरा। इलाके के भीखमपुर निवासी प्रमिला देवी ने एससी एसटी कोर्ट के आदेश से गांव के आठ लोगों पर मारपीट, गाली गलौज व धमकी की प्राथमिकी आसपुर देवसरा थाने पर दर्ज कराया है। अदालत में वाद प्रस्तुत कर उन्होंने बताया कि 4 जून को गांव के उमेश, दिनेश, ओम प्रकाश, उमाशंकर, अंकित, कुसुम, उमेश यादव, संस्कार व शिव सभी निवासी प्रीतमपुर के लोगों द्वारा मेरे पुत्र लकी व परिवार के अमित कुमार दोनों को बकरी चरा कर घर लौटते समय रास्ते में जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारा पीटा। उलाहना देने जा रही थी तभी यादव बस्ती के सभी लोग आकर उसे भी मार पीटकर घायल कर दिए। अदालत के आदेश पर सभी आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, बलवा, एससी एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।संवाद

ढकवा बाजार में दुकानदार की दुकान के सामने डाला कचरा, शिव मंदिर के पास गंदगी से लोगों में आक्रोश

Image
ढकवा बाजार में दुकानदार की दुकान के सामने डाला कचरा, शिव मंदिर के पास गंदगी से लोगों में आक्रोश पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र की ढकवा नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि नगर पंचायत के एक सफाईकर्मी ने कूड़ा वाहन से पूरा कचरा एक दुकानदार की दुकान के ठीक सामने डाल दिया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई।बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर कचरा डाला गया, उसके पास ही एक छोटा शिव मंदिर भी स्थित है। मंदिर के आसपास गंदगी फैलने से श्रद्धालुओं और बाजारवासियों ने कड़ी आपत्ति जताई। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थल और धार्मिक स्थान के समीप इस तरह कचरा फेंकना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।बाजार निवासी राजू जायसवाल और संतोष ने नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की मनमानी से बाजार की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं और दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी ने बताया कि बाजार का वीडियो उनके संज्ञान में आया है...

गौ गर्जना धर्मसभा में जाने से पहले रेडीगारापुर के तीन गौ सैनिक हाउस अरेस्ट

Image
गौ गर्जना धर्मसभा में जाने से पहले रेडीगारापुर के तीन गौ सैनिक हाउस अरेस्ट पट्टी। राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाली गौ गर्जना धर्मसभा में शामिल होने जा रहे रेडीगारापुर गांव के तीन गौ सैनिकों को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे उनके घरों पर ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से समर्थकों में नाराजगी है। आसपुर देवसरा क्षेत्र के रेडीगारापुर निवासी अंगद पांडेय, विवेक पांडेय और लक्ष्मी शंकर पांडेय शुक्रवार को ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की लखनऊ के मान्यवर कांशीराम उपवन में प्रस्तावित गौ गर्जना धर्मसभा में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे स्थानीय पुलिस उनके घर पहुंची और तीनों को बाहर जाने से रोकते हुए हाउस अरेस्ट कर दिया।बताया जा रहा है कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती उत्तर प्रदेश की 81 दिवसीय गविष्ठी यात्रा पूर्ण करने के बाद शुक्रवार को गौ गर्जना धर्मसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीनों गौ सैनिक लखनऊ जाने वाले थे। फिलहाल पुलिस की ओ...

महिला से मारपीट, सीओ पट्टी से लगाई न्याय की गुहार

Image
महिला से मारपीट, सीओ पट्टी से लगाई न्याय की गुहार पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में पड़ोसी पर महिला से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पट्टी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।जलालपुर गांव निवासी मोनी पांडे, पत्नी उमेश पांडे, ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे सीओ पट्टी प्रदीप सिंह को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। शुक्रवार को बाजार से घर लौटने पर बच्चे घर पर नहीं मिले। बच्चों के घर आने पर वह उन्हें डांट-फटकार रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी वहां पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगा। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें जमीन पर पटक-पटक कर पीटा, जिससे उन्हें चोटें आईं।पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी सीओ पट्टी को देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ पट्टी प्रदीप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल चौकी प्रभारी ओंकार सिंह को मौके पर भेजकर जांच करने तथा दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

साल्हीपुर कंजास गांव में नाली विवाद के मामले में 14 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस एक को लिया हिरासत में लेकर कर रही पूछतांछ

Image
साल्हीपुर कंजास गांव में नाली विवाद के मामले में 14 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस एक को लिया हिरासत में लेकर कर रही पूछतांछ  पट्टी।कंधई थाना क्षेत्र के साल्हीपुर कंजास गांव में जलनिकासी की नाली की सफाई के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना बीते गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है। वर्षा के पानी की निकासी के लिए राजस्व विभाग की टीम और कंधई पुलिस गांव पहुंची थी। शिकायतकर्ता राम निवास वर्मा ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने नाले की निकासी रोक दी है, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया और फसलों को नुकसान हो रहा है। आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने एक दिव्यांग युवक की पिटाई कर दी। स्थिति बिगड़ने पर जब पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित वीडियो म...

चार साल पुराने मारपीट व तोड़फोड़ के मुकदमे का फरार आरोपी गिरफ्तार

Image
चार साल पुराने मारपीट व तोड़फोड़ के मुकदमे का फरार आरोपी गिरफ्तार पट्टी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कंधई पुलिस ने वर्ष 2022 के मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कंधई थाना पुलिस ने फरार आरोपी लाले यादव उर्फ प्रमोद यादव निवासी दुलापुर को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। कार्रवाई उपनिरीक्षक अनुपम पटेल और आरक्षी राहुल पटेल ने की।पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 में दर्ज मुकदमे में मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और तोड़फोड़ सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।कंधई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई।

बाइक के सामने कुत्ता आने से महिला गंभीर घायल, कुत्ते की मौके पर मौत

Image
बाइक के सामने कुत्ता आने से महिला गंभीर घायल, कुत्ते की मौके पर मौत पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के नारंगपुर बाजार के समीप शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, आसपुर देवसरा क्षेत्र के पर्वतपुर सुलेमान निवासी रेशमा बानो (22) पत्नी शाहरुख खान अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से ससुराल राजा बाजार, जनपद जौनपुर जा रही थीं। नारंगपुर बाजार के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे रेशमा बानो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे में बाइक से टकराने के कारण कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। सीएचसी पट्टी में तैनात डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार किया जा रहा है।