किसानों को सशक्त बनाने के लिए फसल बीमा योजना एवं केसीसी के बारे में दी गई जानकारी

किसानों को सशक्त बनाने के लिए फसल बीमा योजना एवं केसीसी के बारे में दी गई जानकारी 
पट्टी।किसानों को सशक्त बनाने के लिए केसीसी एवं फसल बीमा महाभियान गोष्ठी का आयोजन गुरुवार सायं रखहा बाजार में किया गया,जिसमें एलडीएम नीरज सिंह,डीडीएम अभिनव शुक्ल एवं कृषि विभाग के एडीओ अजीत प्रताप सिंह द्वारा 
किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और कृषि क्षेत्र में जोखिम को कम करने के उद्देश्य से केसीसी और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, गोष्ठी में लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, डीडीएम एवं सहायक कृषि अधिकारी ने किसानों को कृषि से वित्तीय लाभ के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बेलखरनाथ धाम ब्लाक के सभी किसानों को केसीसी योजना से जोड़ने और उन्हें फसल बीमा के फायदों के प्रति जागरूक किया गया। लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) ने किसानों से अपील की कि वे खेती की जरूरतों के लिए साहूकारों के बजाय बैंकों से जुड़ें। उन्होंने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत नामांकन करने के लिए प्रेरित किया। एलडीएम ने बताया कि केसीसी के माध्यम से किसानों को बेहद कम ब्याज दर पर समय पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। यदि किसान समय पर अपना कर्ज चुकाते हैं, तो उन्हें ब्याज में अतिरिक्त छूट भी मिलती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस 'संतृप्तीकरण अभियान' के तहत हर पात्र किसान का केसीसी बनाने के लिए बैंक पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। शिविर में सहायक कृषि अधिकारी ने किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह दी। उक्त अवसर पर दिनेश तिवारी,प्रदीप कुमार, त्रिवेणी तिवारी, संतोष सरोज सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Comments