धूई गांव में पड़ोसियों पर निर्माण कार्य रोकने का आरोप, महिला ने डीएम-एसपी से लगाई गुहार
धूई गांव में पड़ोसियों पर निर्माण कार्य रोकने का आरोप, महिला ने डीएम-एसपी से लगाई गुहार
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के धूई गांव की निवासी रीता देवी पत्नी निरंकार गौतम ने पड़ोसियों पर दबंगई के बल पर मकान निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है।
रीता देवी का कहना है कि वह पूर्वजों के समय से हरिजन आबादी की सुरक्षित भूमि पर मकान बनाकर रह रही हैं। करीब छह वर्ष पहले उनका पुश्तैनी कच्चा मकान गिर गया था। अब उसी स्थान पर नया मकान बनवाने का कार्य शुरू किया गया है।आरोप है कि पड़ोसी दबंगई के बल पर निर्माण कार्य नहीं होने दे रहे हैं। महिला का कहना है कि निर्माणाधीन हिस्से को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और झूठे आरोप लगाकर लगातार परेशान किया जा रहा है।पीड़िता ने गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे डीएम, एसपी समेत संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर निर्माण कार्य में हो रही बाधा को तत्काल रुकवाने तथा आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
Comments
Post a Comment