महिला को जहरीले जंतु ने काटा गंभीर हालत में कराया गया पट्टी सीएचसी में भर्ती
पट्टी। जहरीले जंतु के काटने से महिला की हालत खराब हो गई महिला को गंभीर हालत में सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया है।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलहा गांव निवासी बिंदु वर्मा पत्नी रमेश कुमार वर्मा गुरुवार को दोपहर करीब 2:30 बजे घर के सामने पशु शाला में मवेशी बांधने गई हुई थी। जहां उसके पैर में किसी जहरीले ने काट लिया। महिला की हालत खराब होने पर परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी लाकर भर्ती कराए हैं। जहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है। महिला ने बताया कि उसकी शादी दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव में हुई है। वह अपने मायके आई हुई थी। जब उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। गंभीर हालत में महिला का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
Comments
Post a Comment