11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रिश्ते में लगने वाले चाचा ने दुष्कर्म किया

11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रिश्ते में लगने वाले चाचा ने दुष्कर्म किया
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रिश्ते में लगने वाले चाचा ने दुष्कर्म किया है। हालांकि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना की चहुंओर थू-थू हो रही है।

पीड़िता के पिता ने मंगलवार को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उनकी बेटी रतसर में पढ़ाई के लिए गई थी, जहां रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने उसे अंयंत्र ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे रतसर स्वास्थ्य केंद्र के निकट सुनसान स्थान पर छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और पीड़िता को गंभीर हालत में बलिया रेफर किया गया। लेकिन उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण आजमगढ़ में उपचार के लिए भेजा गया।


होश में आने पर किशोरी ने बताया कि गांव के ही रिश्ते में चाचा लगने वाला युवक ने उसे जबरदस्ती एक गाड़ी में बैठाकर ले गया और बंद कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे यह भी नहीं पता कि उसे कब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर के पास छोड़ा गया। इस घटना ने क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में बढ़ती जा रही हैं, जिससे महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा पर सवाल उठता है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपित गांव का ही निवासी है। पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। उसी के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के अनुसार, उसके साथ दुष्कर्म करने वाला एक ही व्यक्ति है
रिपोर्ट - राज कुमार सिंह ब्यूरो चीफ बलिया उत्तरप्रदेश

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज