पट्टी इलाके में सतर्क रही पुलिस मस्जिदों पर पुलिस तैनात

 पट्टी इलाके में सतर्क रही पुलिस मस्जिदों पर  पुलिस  तैनात
पट्टी। आई लव मोहम्मद साहब को लेकर देश में हो रहे बवाल को देखते हुए शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर प्रशासन सतर्क रहा है। पट्टी व आसपुर देवसरा की पुलिस इलाके में जुम्मे की नमाज को लेकर सतर्कता बरती। मस्जिदों के गेट पर पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात नजर आए ।
वर्तमान समय में आई लव मोहम्मद साहब को लेकर पूरे भारत में जगह-जगह दंगे फसाद हो रहे हैं। इलाके में शांति व्यवस्था कायम रहे जिसको लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। पट्टी की जामा मस्जिद पर दोपहर 2:00 बजे से सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी लगा दी गई थी। पुलिस के दो सशस्त्र जवान मस्जिद गेट पर सुरक्षा देते हुए नजर आए। इसी तरह आसपुर देवसरा इलाके में भी मस्जिदों पर जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा में जवानों की ड्यूटी लगाई हुई थी। इलाके में शांतिपूर्ण तरीके से जुम्मे की नमाज अदा होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज