चौथे दिन देवी मां के स्वरूप मां कूष्मांडा का किया गया पूजन ,नगर में सजे पंडालों पर हो रहा है पूजन अर्चन

चौथे दिन देवी मां के स्वरूप मां कूष्मांडा का किया गया पूजन ,
नगर में सजे पंडालों पर हो रहा है पूजन अर्चन 
पट्टी।पट्टी नगर में सजे विभिन्न पंडालों पर तीसरे दिन मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। यहां पर पंडालों सुबह शाम जुटकर भक्त देवी मां का पूजन अर्चन कर रहे है। पुरोहित श्याम शंकर दूबे ने बताया कि मां कूष्मांडा की तस्वीर की स्थापना करें। अगर आपके साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की तस्वीर नहीं है तो आप मां दुर्गा की तस्वीर ही रखें। आरती के साथ ही फूल और मिठाइयां अर्पित करें। कूष्मांडा मां को मालपुआ चढ़ाना शुभ माना जाता है तो भी ऐसा ही करें।
पट्टी नगर के मेला ग्राउण्ड में श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में तिरंगानुमा पंडाल में देवी मां का पूजन अर्चन किया जा रहा है। इसी तरह पट्टी नगर में रजिस्ट्री आफिस के सामने सिविल लाईन, इंडियन ओवरसीज बैंक के सामने, पानी टंकी के पास सिविल लाईन व राजपूत चौराहे पर देवी मां की स्थापना कर पूजन अर्चन किया जा रहा है। 
दुर्गा पूजा समिति के सनी जायसवाल, राजू मोदनवाल, मनीष जायसवाल, अनुज, राजू सोनी, राजा राय, केतन सिंह सहित अन्य समिति के लोग सुबह शाम पूजन अर्चन करे रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज