पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
पट्टी।स्थानीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए ।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता उत्सव के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना तथा एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर तथा खेल के मैदान की सफाई का कार्य कर स्वच्छता का संदेश दिया।कार्यक्रम के प्रारंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पमाला तथा धूप प्रज्वलित कर नमन किया गया। सरस्वती वंदना सेजल मिश्रा तथा स्वागत गीत साक्षी सोनी ने प्रस्तुत किया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व पर डॉ दिलीप सिंह ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंतर्गत ही उपस्थित छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा तथा स्वच्छता के संबंध में डॉ देवेन्द्र नारायण पाण्डेय ने शपथ दिलाया। छात्रा श्रद्धा शुक्ला के द्वारा शिव तांडव गीत तथा आनंद दुबे के द्वारा राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रागिनी सोनकर ने किया तथा आभार ज्ञापन डॉ वीरेंद्र मिश्र ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Comments
Post a Comment