मायके आई विवाहित तीन वर्षीय मासूम को लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार
मायके आई विवाहित तीन वर्षीय मासूम को लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार
पट्टी। कस्बा के पुरानी पट्टी निवासी एक युवक ने तहरीर देकर आरोपित किया कि उनकी शादी 2021 में हिंदू रीति रिवाज के साथ तहसील क्षेत्र के बिजहरा गांव में हुई थी। शादी के बाद उनका गृहस्थ जीवन ठीक-ठाक चल रहा था। उन्हें तीन वर्ष का एक बच्चा भी है। जो अपने मां के साथ था करीब 8 माह पूर्व से उसके मायके में रह रहा था। इस बीच उसे ससुराल लाने के लिए वह लोग कई बार प्रयास किया तो आज-कल का बहाना बनाकर वह लगातार टालती रही। बीते शनिवार को विदाई करने की बात तय हुई थी। पीड़ित पक्ष विदाई करने के लिए जब विवाहिता के मां के साथ पहुंचा तो मायके वालों ने बताया कि वह तो रात में ही अपने बच्चों के साथ कहीं लापता हो गई है। इस मामले में पीड़ित ने विवाहिता मासूम बच्चे को लेकर अज्ञात प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पीड़ित परिजनों के साथ रविवार की दोपहर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छान-बीन में जुटी हुई है।
Comments
Post a Comment