हत्या के प्रयास व फायरिंग मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आसपुर देवसरा पुलिस को बड़ी सफलता

हत्या के प्रयास व फायरिंग मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आसपुर देवसरा पुलिस को बड़ी सफलता
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने हत्या के प्रयास व फायरिंग के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अभियुक्त को थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलियानी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी निवासी ग्राम पूरेधनी थाना आसपुर देवसरा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर उसके भाई को आरोपियों द्वारा फायरिंग कर घायल किए जाने के प्रकरण में थाना आसपुर देवसरा में मु0अ0सं0 345/25 धारा 109(1), 61(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत 06 नामजद एवं 02 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस मामले में पूर्व में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना आसपुर देवसरा प्रभारी विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 आशिष पटेरिया मय हमराह का0 कैलाश द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना आसपुर देवसरा के उपरोक्त मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त हरीश्चन्द्र तिवारी पुत्र शिवसहाय तिवारी, निवासी ग्राम रमगढ़ा, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 57 वर्ष, को तेलियानी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज