स्थगन आदेश की भूमि पर जेसीबी से खुदाई, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

स्थगन आदेश की भूमि पर जेसीबी से खुदाई, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के सदहा गांव में न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश जारी होने के बावजूद भूमिधरी जमीन पर जेसीबी से मिट्टी की खुदाई किए जाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया है।सदहा गांव निवासी जयचंद्र यादव ने रविवार दोपहर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी भूमिधरी जमीन का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है और उस पर स्थगन आदेश भी प्रभावी है। इसके बावजूद विपक्षी जबरन जेसीबी मशीन लगाकर खेत से मिट्टी निकाल रहे हैं। मना करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
मामले में क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा तथ्यों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज