प्रतापगढ़ मुठभेड़ में घायल रेप आरोपी जावेद अस्पताल से फरार, पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर

प्रतापगढ़ मुठभेड़ में घायल रेप आरोपी जावेद अस्पताल से फरार, पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर
पट्टी।प्रतापगढ़ जिले में पुलिस की गंभीर लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुठभेड़ में घायल दुष्कर्म का आरोपी जावेद पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। यह घटना प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज की बताई जा रही है, जहां उसका इलाज चल रहा था।जानकारी के अनुसार, बीती रात पट्टी पुलिस की मुठभेड़ में घायल होने के बाद आरोपी जावेद को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में पुलिस सुरक्षा में रखा गया आरोपी सुबह के समय बेड से उठकर बाथरूम जाने के बहाने निकल गया और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी गहरी नींद में सोते रहे और इसी का फायदा उठाकर लंगड़ा इनामिया रेप आरोपी भागने में सफल हो गया। आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की है। ड्यूटी में तैनात एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश के लिए जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इस घटना ने एक बार फिर पुलिस अभिरक्षा और अस्पताल सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज