एनएच-731 पर सड़क हादसा, ससुराल जा रहे युवक की हालत गंभीर,पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान, निजी अस्पताल में भर्ती

एनएच-731 पर सड़क हादसा, ससुराल जा रहे युवक की हालत गंभीर,

पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान, निजी अस्पताल में भर्ती
पट्टी।नगर पंचायत ढकवा के अंतर्गत एनएच-731 फोरलेन पर ढकवा मोड़ के पास अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 और ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव को दी। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक शिवम त्रिपाठी अपने हमराही नंद किशोर के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहले से मौजूद 112 पुलिस टीम के सहयोग से घायल युवक को बिना देर किए थ्री-व्हीलर से ढकवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों के अनुसार युवक का एक पैर टूट गया है तथा सिर में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर युवक को अस्पताल न पहुंचाती तो उसकी जान जा सकती थी। पूछ-ताछ में घायल युवक ने अपना नाम शुभम पुत्र पारसनाथ, निवासी ग्राम देवलपुर, थाना लंभुआ बताया। वह अपनी मोटरसाइकिल (HF डीलक्स) से जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर स्थित ससुराल जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक का इलाज जारी है। इस संबंध में थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित के द्वारा शिकायत की जाएगी तो कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज