हनुमान नगर नारंगपुर स्थित संस्कृत महाविद्यालय में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस
हनुमान नगर नारंगपुर स्थित संस्कृत महाविद्यालय में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस
पट्टी (प्रतापगढ़)। हनुमान नगर नारंगपुर स्थित सावित्री दयाराम पाण्डेय संस्कृत महाविद्यालय, बाल शिक्षा निकेतन में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार रघुवंशी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक श्री दयाराम पाण्डेय ने की। प्राचार्य श्री सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की और शैक्षिक गतिविधियों, अनुशासन व उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी।मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार रघुवंशी ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं अनुशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने विद्यार्थियों के पठन-पाठन एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।इस अवसर पर छात्राओं बीनू पाण्डेय, स्नेहा पाण्डेय, मधु पाल एवं समीक्षा मिश्र द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समारोह के स्थगन की घोषणा की।कार्यक्रम में पवन पाण्डेय, सौरभ पाण्डेय, प्रिया मिश्रा, संतोष कुमार विश्वकर्मा, अनुज सरोज, राधेश्याम चौरसिया, ओमकारनाथ शुक्ल, शिवकुमार शुक्ल, बनवारी दुबे, राजेंद्र प्रसाद दुबे, दिनेश कुमार यादव, श्याम शंकर पाण्डेय, बिंदु वर्मा, नेहा पाण्डेय सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment