चोरी की बाइक संग युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
चोरी की बाइक संग युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के भरोखन नहर पुलिया के पास पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।
पट्टी थाना अध्यक्ष आनंदपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को थाने के उपनिरीक्षक सचिन कुमार यादव संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर युवक बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दौड़ाकर बाइक सहित उसे पकड़ लिया। पूछ-ताछ में युवक ने अपना नाम रवि प्रकाश मिश्रा पुत्र —— निवासी पूरे बालकिसुन गिरी, थाना आसपुर देवसरा बताया। चोरी की बाइक के संबंध में पूछने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह बाइक राजा बाजार से चोरी की थी और पहचान छिपाने के लिए बाइक की नंबर प्लेट बदल दी थी।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु जिला मुख्यालय भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद बाइक की जांच में सामने आया है कि बाइक जौनपुर जनपद के तेजी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक के नाम से पंजीकृत है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Comments
Post a Comment