सड़क हादसे में एक की मौत, तीन गंभीर घायल

सड़क हादसे में एक की मौत, तीन गंभीर घायल
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के अंतर्गत अमरगढ़–पट्टी मार्ग पर सेतापुर गांव के सामने सोमवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। अमरगढ़ की ओर जा रहे एक बाइक सवार की सामने से आ रही मारुति वैन से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेतापुर गांव निवासी सुरेश पुत्र ननकू और अनिल रजक (उम्र लगभग 38 वर्ष) बाइक से अमरगढ़ बाजार जा रहे थे। इसी दौरान अमरगढ़ की ओर से आ रही मारुति वैन से उनकी टक्कर हो गई।हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मारुति वैन चालक लालचंद जायसवाल निवासी ढकवा थाना आसपुर देवसरा तथा वैन में सवार आफताब आलम निवासी ग्राम छतौना थाना आसपुर देवसरा भी चोटिल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और वैन दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
सूचना मिलते ही आसपुर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अमरगढ़ भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सेतापुर गांव निवासी अनिल कुमार कनौजिया की मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में आसपुर देवता थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि एक की मौत हुई है। तीन गंभीर रूप से घायल है जिनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा जा रहा है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज