पुलिस लाइन्स में गरिमामय गणतंत्र दिवस समारोह, अधिकारियों को मिला सम्मान

पुलिस लाइन्स में गरिमामय गणतंत्र दिवस समारोह, अधिकारियों को मिला सम्मान

प्रतापगढ़।77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन्स, प्रतापगढ़ में मुख्य समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी रहे, जिन्होंने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न अधिकारियों को मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मिश्रा, अदिति मोर, आईआरएस (आयकर), अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय सहित अन्य अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं लोकसेवा के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने सभी अधिकारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा, देश की एकता-अखंडता तथा लोकसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पूरा आयोजन अनुशासन, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज