बड़ी खबर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल, पत्नी की हालत गंभीर

बड़ी खबर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल, पत्नी की हालत गंभीर
आसपुर देवसरा।विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र में गधियांवा गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दंपति ससुराल से वापस अपने घर लौट रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार राम सुन्दर अपनी पत्नी मनोजा देवी को ससुराल से लेकर बाइक द्वारा अपने घर विझवट जा रहे थे। इसी दौरान गधियांवा गांव के पास पीछे अथवा सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मनोजा देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज