बन्द मकान को चोरों ने खंगालागांव के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बन्द मकान को चोरों ने खंगाला
गांव के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पट्टी। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के घोरका मुफरिद गांव में बन्द पड़े एक मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए घर में रखा सामान चोरी कर लिया। पीड़ित जमुना प्रसाद उपाध्याय ने थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी है।पीड़ित के अनुसार वह करीब सात माह पूर्व परिवार सहित रोज़गार के सिलसिले में मुम्बई चले गए थे। छह दिन पूर्व गांव के लोगों ने सूचना दी कि उनके घर का ताला तोड़कर भीतर रखा सामान चोरी कर लिया गया है। चोर घर से पीतल की 14 परात, 2 पीतल के हंडा, एक चांदी की पायल, 8 हजार रुपये नगद तथा एक चारा मशीन उठा ले गए।
पीड़ित का आरोप है कि घटना से पूर्व गांव व पड़ोसी गांव के चार लोग प्रतिदिन उनके घर के आसपास आते-जाते देखे गए थे। आशंका जताई गई है कि इन्हीं लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
जमुना प्रसाद उपाध्याय की तहरीर पर दिलीपपुर पुलिस ने नजियापुर गांव निवासी राजन उपाध्याय, घोरका मुफरिद गांव निवासी पप्पू, नजियापुर गांव निवासी मोहम्मद जीशान तथा विकास के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार मुम्बई में रहता है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज