बकाया फीस मांगने पर स्कूल संचालक से मारपीट सोने की चैन छीनने व 55 हजार रुपए ले जाने का आरोप सीसीटीवी कैमरे में मारपीट का मामला कैद
बकाया फीस मांगने पर स्कूल संचालक से मारपीट
सोने की चैन छीनने व 55 हजार रुपए ले जाने का आरोप
सीसीटीवी कैमरे में मारपीट का मामला कैद
पट्टी।कंधई थाना क्षेत्र के बिबिया करन पुर गांव निवासी राजेश प्रताप सिंह के बेटे अजीत प्रताप सिंह ने दिलीप पुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सरखेल पुर गांव सोनाही बाजार के समीप प्राइवेट स्कूल का संचालन करता है। सोनाही गांव के वासिफ अली के घर चार बच्चे अलग-अलग कक्षा में पढाई कर रहे हैं। एक साल का लगभग 40 हजार रुपए फीस का बकाया है। आरोप है कि गुरुवार की सुबह 9 बजे वासिफ अली के घर पढ़ने वाले बच्चों से फीस के लिए कहां एक बच्चा बैग लेकर घर पहुंचा फीस की बाबत जानकारी दी, घर से वासिफ के भाई इरफान ने फोन कर स्कूल संचालक अजीत प्रताप सिंह को गाली देते हुए धमकी दी गई। कुछ देर के बाद अर्टिगा कार से पहुंचे दो लोगों ने लोहे की राड लेकर स्कूल संचालक पर हमलावर हो गए देखते ही देखते मारपीट होने लगी स्कूल में अफरातफरी मच गई, स्कूल के बच्चों में दहशत फैल गई, आरोप है कि मारपीट के दौरान गले से सोने की चैन व कैश काउंटर में रखा स्कूल की फीस 55 हजार रुपए लेकर चलें गए और कमर से अवैध असलहा निकाल कर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। स्कूल संचालक ने मामले की जानकारी बेलखरनाथ पुलिस के साथ डायल 112 को दी मारपीट में स्कूल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान अफरातफरी मच गई थी। स्कूल संचालक ने दो नामजद तीन अज्ञात के खिलाफ दिलीप पुर पुलिस से शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है।इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीप पुर बलराम सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी बेलखरनाथ द्वारा मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
Comments
Post a Comment