जामताली डड़वा में शिवलिंग स्थापना प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकाली गई भव्य शोभा यात्रा ,गाजे बाजे डीजे के धुन पर खूब थिरके भक्तगण ,जामताली में पहली बार किया गया धार्मिक यात्रा का भव्य आयोजन ,भोलेनाथ महादेव के जयकारे से गूंजा जामताली क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा,
जामताली डड़वा में शिवलिंग स्थापना प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकाली गई भव्य शोभा यात्रा ,
गाजे बाजे डीजे के धुन पर खूब थिरके भक्तगण ,
जामताली में पहली बार किया गया धार्मिक यात्रा का भव्य आयोजन ,
भोलेनाथ महादेव के जयकारे से गूंजा जामताली क्षेत्र
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा,
रानीगंज तहसील क्षेत्र के जामताली डड़वा गांव में नवनिर्मित भव्य नर्वदेश्वर नाथ मंदिर मे शनिवार को शिवलिंग स्थापना प्राण प्रतिष्ठा एवं शोभा यात्रा पर पूरे जामताली क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिर परिसर से शुरू हुई एक विशाल और भव्य शोभायात्रा जामताली सहित आसपास के क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। यह शोभायात्रा स्थानीय ग्रामीण अंचल की आस्था और जन सहभागिता का जीवंत प्रमाण बनी जिसमें हजारों की संख्या में समाजसेवी बुद्धिजीवी जनप्रतिनिधि शामिल हुए। शोभा यात्रा का शुभारंभ मंदिर स्थल से शुरू हुआ जहां पर भोलेनाथ के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा। गाजे बाजे डीजे के साथ रथ पर भगवान की शोभा यात्रा निकाली गई। भक्तगण पीला वस्त्र धारण किए हाथ में पताका लिए नंगे पांव मुख से भोलेनाथ का जयकारा लगाते जामताली बाजार पहुंचे तो भक्ति भावना हिलोरे लेने लगी। और क्षेत्र वासियों ने जगह जगक्ष जोरदार स्वागत किया। भक्तगण नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते आतिशबाजी करते कमलेश्वर नाथ धाम पहुंचे और भगवान का विधिवत पूजन अर्चन और मिलाप कराया गया। उसके बाद भव्य शोभा यात्रा प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची वहां पर विधिवत पूजन अर्चन किया गया और नाचते गाते भक्तों की भारी भीड़ जगोइयाया राधा कृष्ण मंदिर पर पहुंची विधवत पूजन अर्चन और मिलाप कराया गया। उसके बाद भक्तगण शाम को डड़वा नर्वदेश्वर नाथ मंदिर स्थल पर पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा के साथ शिवलिंग की भव्य स्थापना की गई। इस दौरान भोलेनाथ के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद शाम को प्रसाद वितरण एवं मंदिर पर भव्य कीर्तन भजन का आयोजन किया गया जिसमें भक्तगण गोता लगाकर धन्य हो उठे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामचंद्र सिंह, डॉ संजय सिंह, विश्वनाथ सिंह अरुण सिंह, मुन्नू सिंह, अमर सिंह, डॉ रमेश सिंह, मातादीन सिंह, सभाजीत मिश्र, दिनेश दुबे, कैलाश सिंह, रोहित सिंह, सोनू सिंह, जितेंद्र सिंह, परशुराम सिंह, राय सिंह, मंगरु सिंह भानु सिंह, बंसराज सिंह, प्रमोद, सुनील, विनोद, बृजेश राजेश अनिल नर नारी क्षेत्रीय जन सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment