तीवीपुर गांव में जहर खाने से युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
तीवीपुर गांव में जहर खाने से युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
पट्टी।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के तीवीपुर गांव में शनिवार को एक युवक द्वारा जहर खा लेने का मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीवीपुर गांव निवासी कैलाश नाथ सरोज पुत्र बरसाती का बच्चों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद से आहत होकर उसने घर में रखी चूहे मारने की दवा खा ली। दवा का सेवन करने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।परिजनों ने आनन-फानन में उसे शाम करीब 6 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि युवक की हालत अब नियंत्रण में है और स्थिति में सुधार हो रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, यदि स्वास्थ्य में सुधार इसी तरह बना रहा तो जल्द ही उसे घर भेज दिया जाएगा।घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना रहा, हालांकि चिकित्सकीय देखरेख में युवक की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
Comments
Post a Comment