दस दिन में खोया मोबाइल बरामद, आसपुर देवसरा पुलिस की सक्रियता से परिवार में खुशी
दस दिन में खोया मोबाइल बरामद, आसपुर देवसरा पुलिस की सक्रियता से परिवार में खुशी
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढकवा गांव निवासी संगीता यादव का मोबाइल लगभग दस दिन पूर्व कहीं खो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब मोबाइल का पता नहीं चला तो उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।शिकायत मिलते ही आसपुर देवसरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी सर्विलांस और जांच प्रक्रिया शुरू की। लगातार प्रयास और सक्रिय जांच के बाद पुलिस टीम ने महज़ 10 दिनों के भीतर खोया हुआ मोबाइल बरामद कर लिया।
मोबाइल मिलने की सूचना पाकर संगीता यादव और उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बरामद मोबाइल संगीता यादव के बेटे को सुपुर्द कर दिया।
क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि आसपुर देवसरा पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं के समाधान में भी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है।
इस सराहनीय पहल से एक बार फिर साबित हुआ है कि आसपुर देवसरा पुलिस जनसेवा और सुरक्षा के अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर रही है।
Comments
Post a Comment