हाईकोर्ट के दो न्यायमूर्ति ने लिया बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद शनिवार को जिला जज के साथ पहुंचे बेलखरनाथ धाम शिव मंदिर ,

हाईकोर्ट के दो न्यायमूर्ति ने लिया बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद 

शनिवार को जिला जज के साथ पहुंचे बेलखरनाथ धाम शिव मंदिर ,
 प्रतापगढ़ ।इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो न्यायमूर्ति बाबा बेलखरनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन कर आरती उतारी।इस दौरान जस्टिस ने बाबा बेलखरनाथ शिव मंदिर के विषय में पुजारी से पूरी जानकारी ली।शनिवार को पौराणिक स्थल बाबा बेलखरनाथ धाम मंदिर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जेपी तिवारी व राम मनोहर नारायण मिश्रा बाबा भोलेनाथ के दरबार पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन पूजन कर आरती उतारी तथा दोनों जस्टिस ने बाबा बेलखरनाथ धाम मंदिर के विषय में मंदिर के पुजारी विश्वनाथ गिरी से विस्तृत जानकारी ली।न्यायमूर्ति के साथ जिला जज राजीव कमल पांडेय,अपर जिला जज सुल्तानपुर राकेश पांडेय सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
इनसेट।
तीन मार्च को चंद्र ग्रहण पर बंद रहेगा मंदिर का कपाट 
बेलखरनाथ धाम। प्रतापगढ़ 
चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाबा बेलखरनाथ धाम शिव मंदिर का कपाट सुबह 9,से शाम 7 बजे तक सूतक काल के कारण बंद रहेगा।इस दौरान भक्तों का दर्शन पूजन नहीं हो सकेगा।यह जानकारी मंदिर के पुजारी विश्वनाथ गिरी दी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज