विद्युत केबल जोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायलपट्टी कोतवाली क्षेत्र के शोभवा गांव में सुबह-सुबह हुई मार-पीट, लाठी-डंडों से पीटने का आरोप
विद्युत केबल जोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के शोभवा गांव में सुबह-सुबह हुई मार-पीट, लाठी-डंडों से पीटने का आरोप
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के शोभवा गांव में गुरुवार सुबह विद्युत केबल जोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक युवक समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का उपचार कराया गया है, जबकि पीड़ित पक्ष ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।शोभवा गांव निवासी राजकुमारी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वह अपने घर के बाहर विद्युत केबल जोड़ रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए केबल जोड़ने का विरोध करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दबंगों ने उन पर हमला कर दिया।शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव करने आईं ज्योति और आंचल के साथ ही मदनलाल को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा। मारपीट में तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।इस संबंध में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Comments
Post a Comment