गधियावा गांव में ग्राम सभा की जमीन पर दबंग के अवैध कब्जे के चलते कई घरों का रास्ता बंद शिकायत मुख्यमंत्री से

गधियावा गांव में ग्राम सभा की जमीन पर दबंग के अवैध कब्जे के चलते कई घरों का रास्ता बंद शिकायत मुख्यमंत्री से 
प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गधियावा गांव में उसर खाते की जमीन पर गांव के कुछ लोगों का अवैध कब्जा है। इसी से होकर गांव के करीब कई घरों का एकमात्र आने जाने का रास्ता है। जिस पर गांव के कुछ लोगों ने दबंगई के बल पर छप्पर पीलर व दीवार आदि बनाकर कब्जा कर लिया है। जिससे उनके आने-जाने में घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन से लेकर न्यायालय तक शिकायत करने के बाद भी जब न्याय मिलने के आसार नजर नहीं आए तो पीड़ित पक्ष से सिंपी सिंह रीमा सिंह आदि मुख्यमंत्री दरबार में शिकायत दर्ज कराते हुए आने जाने के लिए रास्ता उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे पीड़ित पक्ष ने बताया कि विगत 5 दिनों से प्रतिदिन राजस्व की टीम मौके पर आती है, पर दबंगों की दबंगई के चलते बिना कोई उचित कार्रवाई किए, वापस लौट जाती है। उक्त दबंग लोग तरह-तरह की गलियां व धमकी दे रहे हैं जिससे किसी भी समय बड़ी अप्रिय घटना होने की संभावना बनी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज