बदलते मौसम का असर, सीएचसी पट्टी में मरीजों की भीड़, ओपीडी 500 के पार

बदलते मौसम का असर, सीएचसी पट्टी में मरीजों की भीड़, ओपीडी 500 के पार
पट्टी।सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदलते मौसम का असर साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी और ओपीडी का आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया।अस्पताल में सबसे ज्यादा सर्दी, जुकाम, बुखार, दस्त और उल्टी से पीड़ित मरीज इलाज कराने पहुंचे। सुबह से ही पर्चा काउंटर और डॉक्टर कक्ष के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट नजर आया।सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अखिलेश जायसवाल ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव होने के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गर्मी और उमस के चलते लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ओपीडी लगभग 500 के आसपास पहुंच गई, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है।
डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि तेज धूप में कम निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और बाहर का दूषित भोजन खाने से बचें। वहीं अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ने से स्वास्थ्य कर्मियों पर भी अतिरिक्त दबाव देखा गया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज