बीरापुर खुर्द गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष चार घायल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बीरापुर खुर्द गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष चार घायल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पट्टी।जमीन पर कब्जे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में शनिवार की दोपहर दोनों पक्ष सामने सामने हो गए। जमकर लाठी डंडा चले। जिसमें एक पक्ष से चार लोग घायल हुए हैं।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बीरापुर खुर्द गांव निवासी प्रेमचंद गौतम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि हरिजन आबादी पर उनका वर्षों से कब्जा चला आ रहा है। उसी के समीप विश्वकर्मा लोगों का मकान है जो उनकी सुरक्षित भूमि पर कब्जा करना चाह रहे हैं। जिसको लेकर पूर्व में प्रार्थना पत्र दिया गया था। शनिवार की दोपहर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और देखते-देखते ही विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग पहले से ही तैयारी करके बैठे थे। जैसे ही झगड़ा शुरू हुआ वह लोग लाठी डंडा लेकर टूट पड़े प्रेमचंद व उनकी पत्नी सुखनी देवी बेटे सोनू व श्याम बिहारी को मारपीट का लहूलुहान कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस विवाद करने वाले 4 लोगों को हिरासत में ले लिया। वही प्रेमचंद पति-पत्नी को गंभीर चोटे आई थी। दोनों का दोपहर करीब 3 30 बजे मेडिकल कराकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है। मामले में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है प्रार्थना पत्र के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज