न्यायालय के आदेश पर 11 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज, छह माह पूर्व चोरी का आरोप लगाकर परिवार पर हुआ था हमला ,

न्यायालय के आदेश पर 11 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज,
 
छह माह पूर्व चोरी का आरोप लगाकर परिवार पर हुआ था हमला ,
पट्टी।कंधई, थाना क्षेत्र के भैसौनी गांव में छह माह पूर्व चोरी का झूठा आरोप लगाकर एक परिवार पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर 11 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
भैसौनी गांव निवासी फूलचंद ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 28 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे पड़ोसियों ने गहना चोरी का झूठा इल्जाम लगाकर उनके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए अवैध असलहे से हवाई फायरिंग भी की। इस हमले में फूलचंद के बेटे सुरेंद्र, भाई रमाकांत, भांजे सूर्य नारायण, राम नारायण एवं मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। 
सभी घायलों को सीएचसी बाबा बेलखरनाथ ले जाया गया। जहां सुरेंद्र, रमाकांत, सूर्य नारायण व राम नारायण की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फूलचंद का आरोप था कि घटना की सूचना कंधई पुलिस को देने के बावजूद विपक्षियों के दबाव में एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी न्याय न मिलने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने कंधई पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने भैसौनी निवासी सोनू उर्फ गया प्रसाद, हीरालाल, राम अजोर, विनोद उर्फ मुन्ना, आशीष कुमार, रूपा, नीलम, गणेश, शीला, निर्मला व जितेंद्र सहित 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि भैसौनी गांव में पुराने विवाद को लेकर न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज