शरबत वितरण के दौरान हादसा, 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल
शरबत वितरण के दौरान हादसा, 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र में शरबत वितरण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। तरदहा पावर हाउस के पास राहगीरों को शरबत पिला रहे 12 वर्षीय सिद्धार्थ तिवारी को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:45 बजे की है। टक्कर लगने से सिद्धार्थ के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से परिजन घायल बालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी ले गए।सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के संचालन पर चिंता जताते हुए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
Comments
Post a Comment