13वीं से लौट रहे बुजुर्ग दंपत्ति को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, महिला की हालत गंभीर

13वीं से लौट रहे बुजुर्ग दंपत्ति को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, महिला की हालत गंभीर
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के बरहूपुर गांव में 13वीं कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे बुजुर्ग दंपत्ति सड़क हादसे का शिकार हो गए। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गांव गौहानी के शिव शंकर (60) तथा उनकी पत्नी सरोजा देवी (55) घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।चिकित्सकों के अनुसार सरोजा देवी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि शिव शंकर का उपचार सीएचसी में किया गया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज