भूमि विवाद में बवाल, दरोगा की तहरीर पर 16 नामजद समेत कई पर मुकदमा

भूमि विवाद में बवाल, दरोगा की तहरीर पर 16 नामजद समेत कई पर मुकदमा
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के हरईपट्टी गांव में भूमि एवं चकमार्ग विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने हल्का दरोगा की तहरीर पर 16 नामजद तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार हरईपट्टी गाँव में विवादित भूमि पर मिट्टी डालने और कब्जेदारी को लेकर मंगलवार शाम करीब छह बजे दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ, जिससे कई लोग घायल हो गए।
उपनिरीक्षक सरनाम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्रथम पक्ष के दिनेश यादव, संजय कुमार यादव, श्रीनाथ यादव, कविता यादव और रिंकू यादव सहित कुछ अज्ञात व्यक्तियों तथा दूसरे पक्ष के अर्जुन सरोज, लालचंद्र सरोज, अमरलाल सरोज, ईश्वरलाल सरोज, गोविंद सरोज, अरविंद सरोज, पंकज सरोज, सविता, दुर्गा और संजय समेत अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
मारपीट में दिनेश यादव, संजय कुमार यादव, श्रीनाथ यादव, अर्जुन सरोज, लालचंद्र सरोज और अमृतलाल सरोज सहित कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
मामले में कोतवाल आनंदपाल सिंह का कहना है कि भूमि विवाद को लेकर हुई घटना की जांच की जा रही है। मामले में नामजद और अज्ञात आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज